साजा (अभिषेक) – वार्ड नंबर 01 में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को व्यवस्थित करने हेतु नगर पंचायत साजा द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। हाट बाजार में व्यवस्थित व्यापारियों को समझाइश दी गई। नगर पंचायत स्टाफ, पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में व्यापारियों को उचित स्थान पर व्यवस्थित रूप से दुकान लगाने की समझाइश दी गई ताकि आने-जाने वाले राहगीरों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। प्रेरणा शौर्यजीत सिंह, जीत सिंह पार्षद, कमल राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। व्यापार व्यवस्था को लेकर सभी को सहयोग करने की समझाइश दी गई। प्रेरणा सिंह ने कहा कि आपका व्यापार सुचारू रूप से चले, इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सभी व्यापारियों से अपेक्षा है कि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें ताकि साप्ताहिक हाट बाजार सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।
