भिलाई : न्यूज़ 36 : शहर की बेटी ने विश्व मंच पर परचम लहराकर छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित किया है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गरिमा बालपांडे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। डॉ गरिमा बालपांडे को बाली इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले इंटरनेशन लेप्रोसी कांग्रेस – 2025 में स्कालरशिप के साथ भागीदारी करने का मौक़ा मिला है ।
डॉ गरिमा देश के उन चुनिंदा त्वचा रोग विशेषज्ञों में शामिल हो गई हैं जिन्हें यह मौक़ा मिला है ।
शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में सेवाएँ दे रही डॉ गरिमा आज 9 जुलाई को अपनी प्रस्तुति बाली में देंगी ।
