Thursday, August 21, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन

बालोद, छत्तीसगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तुसार कृषि केंद्र, कूर्दी (विकासखंड गुंडरदही, जिला बालोद) द्वारा जीवनदान सेवा संस्था एवं नेटसर्फ कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति किसानों में जागरूकता बढ़ाना, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना तथा आधुनिक व जैविक कृषि तकनीकों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में किसानों ने भाग लिया।

सम्मेलन के दौरान कृषि वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों तथा कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व, जल संरक्षण, जैविक उत्पादों का महत्व एवं सतत कृषि विकास पर उपयोगी जानकारियां साझा की गईं। इसके साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, उन्नत बीज, कीटनियंत्रण एवं मिट्टी सुधारक जैव उत्पादों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तुसार कृषि केंद्र के
मुख्य अतिथि के रूप में जीवनदान सेवा संस्था के प्रतिनिधि एवं नेटसर्फ कम्युनिकेशन के अधिकारियों ने सम्मेलन को संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित किसानों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news