भिलाई : न्यूज़ 36 : उतई थाना क्षेत्र के ग्राम पतोरा निवासी तरुण श्रीवास ने अपने ही घर में आग लगा दी। आरोपी शराब पीने का आदि है । उसने अपनी माँ से शराब पीने के लिए रूपयों की मांग की मां ने मना करने पर नाराज होकर उसने घर में आग लगा दी । घटना में घर पूरी तरह से जल गया। उतई पुलिस ने लक्ष्मी श्रीवास की शिकायत पर उसके बड़े बेटे तरुण श्रीवास के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता लक्ष्मी अपने घर पर थी सभी शाम को करीब 7:00 बजे बेटा तरुण शराब नशे में घर पहुंचा। उसने माँ से शराब पीने के लिए रुपए मांगे पीड़िता ने रुपए न होने की बात कह कर मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता मायके ग्राम अक्लोरडीह चली गई । तभी आरोपी ने घर में आग लगा दी रात में पीड़िता के छोटे बेटे लोकनाथ श्रीवास् ने फोन पर जानकारी दी कि बड़े भाई ने घर में आग लगा दी है। इस पर पीड़िता घर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया । वहीं सूचना पर नगर सेवा की फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग को बुझाया। घटना भी करीब ₹3 लाख का सामान जलकर खाक हो गया और आरोपी बेटा फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
