Saturday, September 26, 2026

पनप रहा था गेंगवार, उसी के चलते की छोटा टकला की हत्या

भिलाई : न्यूज़ 36 : दिनांक 02 नवम्बर 2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि लक्ष्मी मार्केट के पीछे कचरा मैदान सुपेला में एक व्यक्ति को चाकू से मार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब पता पता चला कि गौतम नगर सुपेला का रहने वाला धीरज महानंद उर्फ टकला को चाकू मारा गया है। शनिवार की शाम को सुपेला के दारु भट्टी के पास धीरज महानंद उर्फ छोटा टकला की हत्या के पीछे का कारण गेंगवार है पूर्व में मृतक और हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी एक ही गैंग का हिस्सा था। बाद में उनके बीच विवाद हुआ और दोनों ने अपना अलग-अलग गैंग बना लिया था। इसके बाद दोनों गैंग के बीच लगातार मारपीट की घटनाएं भी होने लगी थी और उसी के चलते शनिवार को धीरज उर्फ छोटा टकला की हत्या की गई। मृतक की पत्नी शारदा महानंद की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश में आरोपियों की पता तलाश में लग गई। आस-पास के क्षेत्र, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, उनके रिश्तेदारो व रोज उठने बैठने वाली जगहों पर पतासाजी की जा रही थी। आस-पास में लगे सीसीटीव्ही कैमरो को भी खंगालने के बाद आरोपी राहुल उर्फ राहुल, अंकुश एवं अन्य को कुम्हारी से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी राहुल एवं रोशन यादव व एक नाबालिक बालक से पूछताछ करने बताया किया धीरज महानंद का भतीजा का दिनांक 02 नवम्बर को झगड़ा गया हो गया था सुलह करने के लिए धीरज महानंद को लक्ष्मी मार्केट के पीछे कचरा मैदान के पास बुलाये जहां समझाने लगे इसी बीच विवाद बढ गया, लडाई झगड़ा शुरू हो गया तब धीरज महानंद वहां से भागने लगा तब तीनो मिलकर हाथ मुक्के व धारदार चाकू से धीरज महानंद के छाती एवं पीट में वार कर हत्या कारित किये है। घटना में प्रयुक्त चाकू को छुपाया था जिसे पुलिस को जप्त कराया। आरोपी राहुल उर्फ राहुला एवं रोशन यादव को गिरफ्तार कर दिनांक 03 नवम्बर को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा एवं निरीक्षक तापेश्वर नेताम(एसीसीयू), सउनि राजेश सिंह, सउनि पूर्ण बहादूर(एसीसीयू), आर. पन्ने लाल, शहबाज, अनूप शर्मा, जुगनू सिंह, संतोष गुप्ता, उपेन्द्र सिंह, अजय गहलोत, रिंकु सोनी, गुनीत निर्मलकर(एसीसीयू), सूर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, राजू राणा संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news