Sunday, March 15, 2026

पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

सात पेज का लेटर लिख कर ली अपनी जान

भिलाई : न्यूज़ 36 : 35 वर्षीय एक  युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मरने से पहले उसने 7 पेज का सुसाइड नोट लिखा है। युवक अपनी पत्नी से विवाद के चलते काफी परेशान था। उसका तलाक का केस भी चल रहा था। 9 मई को उसकी पेशी थी। कोर्ट जाने से पहले ही उसने फांसी लगा ली। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। सुमीत कुमार गिरी निवासी जागृति चौक कैंप-1 ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वर्ष 2019 में उनकी शादी हुई थी, उनके दो बच्चे भी हुए, बावजूद इसके उन दोनों के बीच  कभी नहीं बनी। वह अपनी पत्नी से इतना परेशान था कि उसने आत्महत्या कर ली। पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर दूसरी जगह रहने लगी थी। सुमित जब उनसे मिलने जाता तो वो उसे बच्चों से मिलने नहीं देती थी। इससे वो मानसिक रूप से परेशान रहता था। आत्महत्या की सूचना मिलने पर छावनी पुलिस उसके घर पहुंची।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज ही सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में उसके शव का पीएम किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार सुमीत अंबिकापुर में एक निजी कंपनी में जॉब करता था। उसकी पत्नी भिलाई में जॉब करती है। सुमीत और उसकी पत्नी तीन साल से अलग रह रहे थे। दो साल पहले सुमीत ने अपनी पति से तलाक के लिए आवेदन किया था जबकि सुमीत की पत्नी उसे तलाक नहीं देना चाहती थी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news