Friday, March 13, 2026

ब्लास्ट फर्नेस में गिरने से श्रमिक की हुई मौत,दुर्ग के रसमड़ा में बड़ा हादसा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : रसमड़ा के जे डी इस्पात कंपनी के ब्लास्ट फर्नेस में गिरने से हुई एक श्रमिक की हुई मौत वही मृतक झारखंड निवासी बताया जा रहा है। दुर्ग के रसमड़ा स्थित प्लांट जे डी इस्पात कंपनी रसमडा में जितेंद्र भुईया ग्राम अधारा थाना प्रतापपुर झारखंड का युवक जो जेडी इस्पात कंपनी रसमडा में सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे के शिफ्ट में काम कर रहा था, उसी दौरान वह युवक आग की भट्टी में गिरा जंहा उसकी मौत हो गई। जिसको लेकर ग्रामवासी कंपनी के सामने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया जिसके बाद मौके पर पहुंची अंजोरा चौकी पुलिस ने मृत बॉडी को मर्चुरी शिफ्ट करवाया। गौरतलब है की हादसे के बाद जे डी इस्पात कंपनी में फैली अफरा तफरी से हुए बवाल पर श्रमिकों ने विदाउट सेफ्टी प्रिकॉशन के काम कराए जाने का लगाया आरोप जिसको लेकर ग्रामवासी ने मृतक के तत्काल मुजावजे की मांग को  भी की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news