Thursday, March 5, 2026

हाईकोर्ट ने निलंबित IAS रानू साहू की जमानत याचिका की खारिज

कोल घोटाला मामला

बिलासपुर : न्यूज़ 36  : हाईकोर्ट ने निलंबित आईएएस रानू साहू  की जमानत याचिका खारिज कर दी है।  बीते 7 जनवरी को मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच में हुई थी, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था। वहीं इस मामले में आज आदेश जारी किया गया है। निलंबित IAS रानू साहू ED ने कोल घोटाला मामले में 22 जुलाई 2023 को किया गिरफ्तार था।कोल घोटाला मामले में साल 2022 में आयकर विभाग ने सबसे पहले रानू साहू के शासकीय निवास, घर, दफ्तर में छापा मारा था। जिसके बाद ईडी ने इस मामले में रानू के घर छापा मारते हुए लंबे समय से पूछताछ की गई।
ईडी का कहना है कि रानू साहू पर यह आरोप लगा है कि निलंबित IAS रानू साहू के द्वारा कोरबा कलेक्टर रहते हुए कोल लेवी मामले में संलिप्तता पाई गई थी। उनकी गिरफ्तारी के बाद लोअर कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। जिसमें यंहा भी उन्हें राहत नही मिली।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news