भिलाई : न्यूज़ 36 : यदि अब तक आपने संपत्ति कर नहीं पटाया है तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। एकमुश्त संपत्ति कर पटाने पर निगम प्रशासन 6,25% की छूट दे रहा है। भिलाई निगम आयुक्त ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि करो का भुगतान ऑनलाइन करने हिंदी व अंग्रेजी में वेबसाइट भी उपलब्ध है। निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर संपत्ति कर विभाग ने निगम क्षेत्र के भवन मालिकों की सुविधा के लिए वेबसाइट लांच की गई है, जिसमें संपत्ति कर बटन पर क्लिक करने पर संपत्ति कर में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा ओटीपी डालने पर संपत्ति कर का विवरण डिमांड नोट आदि की जानकारी प्राप्त होगी। भुगतान में क्लिक करने पर विकल्प के रूप में क्रेडिट, डेबिट, नेट बैंकिंग, यूपीआई पूछा जाएगा। जिस पर क्लिक करने पर भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। साथ ही वेबसाइट से ही भुगतान की रसीद जनरेट होगी। जिसे भवन मालिक प्रिंट कर सुरक्षित रख सकते हैं। निगम के मुख्य कार्यालय व जोन कार्यालय में भी संपत्ति कर जमा करने के लिए काउंटर है।
