Tuesday, September 29, 2026

शिविर में 51 स्कूली बसों की जांच, पांच में पाई गई खामियां

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस ग्राउंड सेक्टर-छह भिलाई में विशेष स्कूल बस जांच शिविर आयोजित किया गया। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस शिविर में कुल 51 स्कूल बसों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान चार शैक्षणिक संस्थानों की बसों की जांच की गई, जिसमें वाहन पंजीयन, परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, रोड टैक्स तथा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच की गई। साथ ही बसों की तकनीकी स्थिति जैसे हेडलाइट, ब्रेक, इंडिकेटर, टायर, वाइपर, सीट व्यवस्था एवं रिफ्लेक्टर आदि का भी परीक्षण किया गया।

सुरक्षा मानकों के तहत जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर, आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र एवं प्राथमिक उपचार पेटी की उपलब्धता भी जांची गई। जांच के दौरान पांच बसों में खामियां पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। शिविर में 13 चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news