दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने दुकान के रेक में बने दराज से 50,000 रुपए की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(4)के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दर्शन रतनानी संत कंवर रामनगर सिंधी कॉलोनी दुर्ग का रहने वाला है और उसकी वैभव ग्लास एंड अल्युमिनियम की दुकान मालवा होटल के पास है। 16 मार्च को प्रतिदिन की तरह उसने रात 8:00 बजे दुकान के शटर में ताला लगाकर घर चला गया था। 17 मार्च की सुबह जब दुकान खोला तो देखा कि दुकान के पीछे रोशनदान में लगा एग्जास्ट पंखा टूट कर लटका हुआ है। दुकान के रेक में बने दराज में रखे 50000 रुपए गायब थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
