हर माह 600-700 डालर की करते थे वसूली
रायपुर : न्यूज़ 36 : पुलिस ने रायपुर में बैठकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। ये लोग पुलिस और अन्य लोगों को गुमराह करने फायनेंस कंपनी के नाम पर सर्व सुविधायुक्त आफिस संचालित कर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताया है। पुलिस ने इस गिरोह के 40 युवकों को पकड़ा है। इनमें से सभी बीपीओ सेंटर के काल वर्कर की तरह काम करते थे। यह आफिस गंज थाने से महज 500 मीटर दूर स्थित पिथालिया कांप्लेक्स की 3-4 मंजिल में दो ब्लॉक को संयुक्त रूप से आफिस के रूप में बनाया गया था। ऐसा एक सेंटर फाफाडीह राजेन्द्र नगर में भी खोला था। रोहित राजपूत और सौरभ यादव इसके संचालक बताए गए हैं। स्थानीय समाचार
जहां काल सेंटर की तरह पूरा साफ्टवेयर सेटअप भी लगाया गया था। यह सेंटर पुलिस की नाक के नीचे कब से संचालित हो रहा था इसकी भनक नहीं लगी। सभी लड़के अमेरिकी समय अनुसार यहारात भर काम करते थे। अमेरिका के अलग-अलग शहरों के लोगो को काल कर डालर में ठगते रहे। इनको हर माह 600-700 डालर वसूली का टारगेट दिया जाता था।
दिल्ली, गुजरात के मूल निवासी 10-12 वीं तक पढ़े ये लड़के इंग्लिश नहीं बोल पाते। इन्हें अंग्रेजी के वाक्य हिंदी में लिख कर दिया जाता रहा। एप्पल, अमेज़न के कस्टमर केयर स्टाफ बनकर वसूली करते थे। पुलिस ने इनके द्वारा की गई कुल वसूली का खुलासा नहीं किया है।
