पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस फैली सनसनी
भिलाई : न्यूूूज़ 36 : 32 बांग्ला आईजी ऑफिस के सामने खून से लथपथ एक युवक की मिली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका की जा रही है। भिलाई में स्थित आईजी कार्यालय के सामने झाड़ियां में आज शनिवार को एक 22 वर्षी युवक की लाश मिली है । जिसकी पहचान शाहरुख खान के रूप में हुई है जो की तकिया पारा का निवासी है । उसके सर को किसी पत्थर से कुचला गया है। घटना भिलाई नगर थाने क्षेत्र की है रेलवे लाइन के किनारे 32 बंगला की तरफ आने वाले झाड़ीनुमा रास्ते के किनारे खून से लथपथ एक युवक की लाश देखी गई । सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पंहुची, और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद इस युवज की शिनाख्त की गई। दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग ने इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश पुलिस को दिए हैं । इसके बाद खुद एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलवाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला स्थित मर्चुरी में भेज दिया है । और हत्या के मामले की जांच में जुट गई है। युवक की लाश आईजी ऑफिस के सामने सड़क के उस पार मिली थी। क्राइम ब्रांच की टीम से लेकर भिलाई नगर और कई अन्य थानों की पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। सभी के सामने यह चुनौती है की हत्या की गुत्थी को जल्द से जल्द सुलझाई जाए।
