Saturday, March 21, 2026

3 नोटिस बेअसर, सीलिंग टीम पहुंचते ही पंजाब बार संचालक ने चुकाया पूरा बकाया

आयुक्त के निर्देश पर दुर्ग निगम टीम ने की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज आयुक्त सुमित अग्रवाल के सख्त निर्देश पर नगर निगम की लाइसेंस शाखा एवं राजस्व विभाग की टीम न्यू बस स्टैंड स्थित पंजाब बार को सीलबंद करने पहुंची। निगम की इस सख्त कार्रवाई के मद्देनज़र बार संचालक में हड़कंप मच गया और सीलबंदी की कार्रवाई से बचने के लिए उसने तत्काल पांच वर्षों का लंबित अनुज्ञा शुल्क, कुल 2 लाख 25 हजार रुपये, मौके पर ही जमा कर दिया।

उल्लेखनीय है कि पंजाब बार द्वारा पिछले पांच वर्षों से अनुज्ञा शुल्क जमा नहीं किया गया था। नगर निगम द्वारा इस संबंध में तीन बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन संचालक की ओर से न तो कोई जवाब दिया गया और न ही शुल्क जमा करने की पहल की गई। लगातार अनदेखी के चलते निगम प्रशासन को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। आज जब निगम की टीम सीलबंदी की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, तब कार्रवाई के भय से संचालक ने तत्काल बकाया राशि जमा कर दी।

Oplus_16908288

इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया कि नगर निगम अब बकायादारों के खिलाफ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम की आय से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सभी बकायादारों को समय पर अपने कर एवं अनुज्ञा शुल्क जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक चंदन मनहरे, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर, पवन नायक, तिलक नवरंग, आशीष तिवारी, मुकेश पटेल सहित निगम का अमला उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news