दुर्ग : न्यूज़ 36 : कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में जनहित के 11 विभिन्न कार्यों के लिए कुल 28.65 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। विधानसभा क्षेत्र वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन की अनुशंसा पर स्वीकृत इन कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त विवरण के अनुसार, स्वीकृत राशि से स्मृति नगर में सरयूपारिय ब्राह्मण समाज भवन के पास सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक-36 कैम्प 2 में सार्वजनिक मोदी उद्यान के संधारण व सौंदर्याकरण के लिए 2 लाख रुपए तथा इसी वार्ड में शासकीय मद से निर्मित बाल मंदिर भवन व प्रसाधन कक्ष संधारण के लिए 2 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इसी क्रम में, जीई. रोड के बगल में बुद्ध भूमि कोसानगर के पास सार्वजनिक पुरुष एवं महिला प्रसाधन कक्ष निर्माण के लिए क्रमशः 3-3 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक-24 फौजी नगर (सियान सदन) में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक-20 वैशाली नगर लोकांगन परिसर में प्रसाधन कक्ष के लिए 3 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी प्रकार प्रजापति भवन के पास 2 लाख रुपए तथा खंडेलवाल भवन के पास 3.20 लाख रुपए की लागत से सार्वजनिक प्रसाधन कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, श्वेतांबर जैन मंदिर के पास और सड़क नंबर जीरो सार्वजनिक डोम शेड के पास वॉटर कूलर लगाने प्रत्येक वॉटर कूलर (2 नग) के लिए 22,500 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
