Friday, November 20, 2026

दुर्ग पुलिस की सफलता,भदोही में आरोपी के घर से 200 ग्राम सोने का गला डल्ला बरामद

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली वैशाली नगर थाना क्षेत्र के सुंदरनगर निवासी डा. नमिता मित्तल के घर हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के राजपुर निवासी आरोपी सोनू जायसवाल के घर से पुलिस ने लगभग 200 ग्राम सोने का गला डल्ला बरामद किया है। इससे पहले भी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के दो कंगन जब्त किए थे। डा. नमिता 17 अक्टूबर को परिवार के साथ घर में ताला लगाकर एक सप्ताह के लिए बाहर गई थीं। 23 अक्टूबर को जब वे वापस लौटीं, तो घर की आलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी नकदी व कीमती जेवरात गायब थे। चोरों ने लगभग 47 लाख 64 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल एक करोड़ रुपये की संपत्ति चुरा ली थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का आरोपी प्रदीप कुमार चौधरी और चोरी के जेवर खरीदने वाला ज्वेलर्स सोनू जायसवाल भी शामिल है। पुलिस ने सोनू जायसवाल (37) को 30 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने करीब 200 ग्राम सोना भदोही स्थित अपने घर में छिपाकर रखने की जानकारी दी। 17 से 23 तक उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया। 18 को वाराणसी पहुंचने के बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से सोने का गला डल्ला बरामद किया गया। गुरुवार को टीम आरोपी के साथ वैशाली नगर थाना लौट आई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news