Thursday, March 26, 2026

दो सड़क हादसों में महिला समेत 2 की मौत, लापरवाह वाहन चालकों पर केस दर्ज

दुर्ग जिले में सड़क हादसों का सिलसिला जारी

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जामुल में बाइक की टक्कर से महिला की मौत

पहला हादसा जामुल क्षेत्र में हुआ, जहां ग्राम ढाबा (राजनांदगांव) निवासी अमरीका बाई (56 वर्ष) 23 मार्च की शाम काम से लौटते समय बोगदा पुल के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्त्तार मोटरसाइकिल (CG 07 DB 7584) ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में भर्ती कराया गया, जहां 25 मार्च की रात करीब 1:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जामुल पुलिस ने मामले में बाइक चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

जामगांव आर में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत

दूसरा हादसा जामगांव आर थाना क्षेत्र में हुआ। ग्राम भरर निवासी राधेश्याम साहू (55 वर्ष) 24 मार्च को अपनी बाइक (CG 07 BW 9063) से जा रहे थे। दोपहर करीब 1:35 बजे ग्राम भनसुली रेस्ट हाउस के पास मेन रोड पर पीछे से आ रही अशोक लेलैंड वाहन (CG 04 QP 4706) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल पाटन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जामगांव आर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस एवं 184 मोटरयान अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस जांच जारी

दोनों मामलों में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news