Thursday, April 9, 2026

पावर हाउस बस स्टैंड में ट्रक से मोबाइल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

हथियार दिखाकर चालक को डराया

भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस बस स्टैंड के पास ट्रक से मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वारदात के दौरान ट्रक चालक को धारदार हथियार और डंडे से डराकर मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 जून 2025 की रात ट्रक चालक दुलार सिंह ठाकुर अपना ट्रक खड़ा कर पानी लेने गया था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने ट्रक में रखा विवो कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चालक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसे हथियार दिखाकर धमकाया और फरार हो गए।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 195/2026 के तहत धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान एस. जोसफ (20 वर्ष), निवासी स्वीपर मोहल्ला, भिलाई के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया vivo मोबाइल फोन और एक धारदार हथियार बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अमित अंदानी, सहायक उप निरीक्षक विनय कुमार रजक और आरक्षक पंकज राय की सराहनीय भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news