भिलाई : न्यूज़ 36 : रिसाली निगम के लक्ष्मीनगर, प्रदिप्ति नगर व मैत्रीकुंज में बने प्रधानमंत्री आवास का आवंटन लाॅटरी निकालकर गुरुवार को किया गया। वरिष्ठ नागरिक होते आवेदन प्रस्तुत करने वाले हितग्राही को भूतल में आवास मिला। रिसाली महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता में 19 हितग्राहियों को आवास आवंटन किया गया।
इन्हे मिला आवास
आप की राय
[yop_poll id="1"]

महापौर की अध्यक्षता में निकाली गई लाॅटरी में हितग्राहियों ने स्वयं आवास क्रमांक की पर्ची निकाली। दो हितग्राही ऐसे थे जो वरिष्ठ नागरिक और बीमार थे। उसे ग्राऊंड फ्लोर में आवास मिला। इस अवसर पर महापौर ने रिसाली निगम में हुए आवास आवंटन के लिए हितग्राहियों को बधाई दी। प्रक्रिया में विशेष रूप से महापौर परिषद के सद्स्य अनुप डे, पार्षद सरिता देवांगन,विधि यादव, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेन्डे, निगम सचिव रोहित साहू, प्रधानमंत्री आवास के आदित्य शर्मा, राजकुमारी बघेल आदि उपस्थित थे।