Saturday, January 24, 2026

नागरिक सहकारी बैंक के प्रत्यायुक्त सदस्य पद के चुनाव में 16 प्रत्याशी जीते

दुर्ग : न्यूज़ 36 : नागरिक सहकारी बैंक दुर्ग में प्रत्यायुक्त – सदस्य पद के 16 समूह के लिए रविवार – को हुए चुनाव में 16 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इन प्रत्याशियों में कमल नारायण रुंगटा समूह क्रमांक 20, संजय बोहरा समूह 47, सुदर्शन सिंह महलवार समूह 63, ज्ञानेश्वर ताम्रकार समूह 75, रितु रुंगटा समूह 93, रूपेश कुमार

Oplus_16908288

सोनी समूह 96, वसुंधरा चौरे समूह 98, सुयश चोपड़ा समूह 102, – संध्या तिवारी समूह 105, इंद्रेशकांत सोनी समूह 106, अंबर ताम्रकार समूह 107, अनिल कुमार पासवान समूह 111, अमृतपाल सिंह भांभरा समूह 113, धनेंद्रकांत चंदेल समूह 116, कुशल साहू समूह 117 के नाम शामिल हैं। प्रत्यायुक्त सदस्य पद के कुल 117 समूह में चुनाव के लिए 9 दिन पहले निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रत्यायुक्त सदस्य पद के 80 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे।

Oplus_16908288

21 समूह में किसी भी प्रत्याशी के नामांकन नहीं आने से यह समूह रिक्त रहे। नामांकन प्रक्रिया के बाद 16 समूहों में प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने चुनाव की स्थिति बनी। रविवार को मतदाताओं ने गुजराती धर्मशाला मोतीपारा में मतदान कर नया प्रतिनिधि चुना। समूह 47 के प्रत्याशी संजय बोहरा टॉस के जरिए चुने गए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news