Tuesday, February 10, 2026

बाबा अब्दुल रहमान काबुली का 124वां शाबान उर्स 14 से

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुराना बस स्टैंड दुर्ग में बाबा अब्दुल रहमान काबुली का 124वां शाबान उर्स इस साल 14 से 16 फरवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा। पहले दिन 14 फरवरी को शाम 6 बजे परचम कुशाई कर उर्स का आगाज किया जाएगा। रात 10 बजे जश्ने काबुली सरकार कॉन्फ्रेंस होगा।

एक रोजा तकरीर (प्रवचन) का प्रोग्राम होगा, जिसमें हैदराबाद से हजरत अहमद नक्सबंदी साहब और मौलाना हाफिज गुलाम मोहियुद्दीन साहब भी तशरीफ ला रहे हैं। वहीं 15 फरवरी को रात 10 बजे समा महफिल कव्वाली का आयोजन होगा, जिसमें देश के मशहूर कव्वाल कमर वारसी बारा बांकी उत्तरप्रदेश कव्वाल एंड पार्टी का मुकाबला राजा सरफराज कव्वाल एंड पार्टी यूपी रामपुर के साथ सूफियाना अंदाज में होगा। 16 फरवरी को बाद नमाज जोहर गुस्ल होगा। बाबा को शाही चादर पेश की जाएगी। शाम 7 बजे से आम लंगर होगा। शाबान उर्स पाक कमेटी के अध्यक्ष अफजल हुसैन ने बताया कि हजरत बाबा सैय्यद अब्दुल रहमान शाह काबुली के तारीखी उर्स उर्दू के शाबान के महीने में मनाया जाता है। उनके मानने वाले हर धर्म के लोग हैं, जो इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, महापौर अलका बाघमार बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, समाजसेवी मानसी गुलाटी सहित शहर के सभी समाज सेवी उपस्थित रहेंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news