भिलाई : न्यूज़ 36 : देश को जहरीले कीटनाशकों से मुक्त करने और शत-प्रतिशत जैविक भारत बनाने की मुहिम में एक कार्यशाला का आयोजन 18 फरवरी, सुबह 9.30 से अथर्व हाल,होटल अमित पार्क इंटरनेशनल सुपेला, भिलाई में रखा गया है। इस मौके पर युवा भारतीय वैज्ञानिक डाक्टर जितेंद्र डागर रसायनयुक्त से रसायन मुक्त जीवन की ओर पूरे विश्व को ले जाने के विषय पर तथ्यपरक बातें रखेंगे। इस दौरान डॉक्टर एलके त्रिपाठी द्वारा लिखित एवम संकलित दुर्लभ पुस्तिका ”कैसे बिताएं सुखमय जीवन” का विमोचन भी किया जाएगा।