साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : शिक्षा के साथ संस्कृति को जोड़ने वाली देश की सर्वोच्च संस्था सांस्कृतिक स्रोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली द्वारा नगर पंचायत साजा के डायमंड पब्लिक स्कूल के आठवीं के छात्र जीवांत पटेल का चयन राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना 2025-26 के अंतर्गत की गई है। इसमें जीवांत पटेल द्वारा अपनी कला शिक्षिका हेमीन वर्मा व ललिता पटेल के निरंतर मार्गदर्शन में सीखी गई छत्तीसगढ़ में प्रचलित रंगीन कागजों की हस्तकला का प्रदर्शन विगत दिनों रविन्द्र भवन भोपाल मध्यप्रदेश की स्क्रीनिंग परीक्षा में किया गया था। जहां कला विशेषज्ञों ने जीवांत पटेल की सृजन क्षमता का आंकलन करते हुए 10 वर्षीय राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सरिता तिवारी, अध्यक्ष अजय शुक्ला, संरक्षक धर्म कुमार तिवारी, नगर पंचायत के युवा अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, कला विशेषज्ञ व जनजाति शोधार्थी राम कुमार वर्मा, शिक्षक अतुल तिवारी, सरिता तिवारी, धनंजय राजपूत, गीता सोनी, सेवाराम निषाद, पद्मिनी सिन्हा सहित परिजन महेंद्र पटेल, आशा पटेल, ललिता पटेल, उमेश पटेल, दिलीप पटेल, नाना पोषण लाल पटेल, सरस्वती पटेल आदि ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।
